biodatamaker
✕

दशहरे तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत, एमपी में सामान्य से 40 फीसदी अधिक बारिश

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (15:08 IST)
देश के कई राज्यों बारिश इस बार आफत की बारिश बन गई। गुजरात से लेकर बिहार तक बारिश और बाढ़ की चपेट में है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार बारिश होने से आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इन चारों ही राज्यों में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है तो अब सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। अगर बात मध्य प्रदेश की करें तो प्रदेश में अब सामान्य से 40 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

ALSO READ: देशभर में आफत की बारिश, नवरात्रि में भी नहीं मिलेगी राहत, लोग परेशान
दशहरे तक नहीं मिलेगी राहत- मध्य प्रदेश में इस बार लेट से आया मानूसन ऐसा सक्रिय हुआ कि लगभग पूरा प्रदेश बाढ़ की चपेट में आ गया है। मानूसन के इस सीजन में मध्य प्रदेश के लगभग 40 जिले बाढ़ और भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहे।

हालात इस कदर खराब हुए कि सितंबर खत्म होने तक प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। वेबदुनिया से बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साह कहते हैं कि लगातार जिस तरह सिस्टम एक्टिव हो रहे है उससे लोगों को दशहरे तक बारिश से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। वह कहते हैं कि एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में 8-10 अक्टूबर तक इस बार पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होती रही है।
 
ALSO READ: UP में दूसरे दिन भी बारिश का कहर, 24 घंटे में 20 लोगों की मौत, 2 दिन का अलर्ट
मानसून नहीं हुआ ब्रेक - मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साह के मुताबिक इस बार प्रदेश में मानसून ने जब से दस्तक दी है तब से एक बार केवल मानसून ब्रेक हुआ है। साह ने कहा कि मानसून के ब्रेक नहीं होने के चलते लगातार और इतनी अधिक बारिश हुई है।

पीके साह के मुताबिक इस बार प्रदेश में कई मानूसन सिस्टम एक साथ एक्टिव होने के चलते इतनी अधिक बारिश हुई है। मानसून के इस सीजन में मध्य प्रदेश में केवल शहडोल से सामान्य से कम बारिश हुई है इसके भी आने वाले दिनों में सामान्य हो जाने की संभावना है। मध्य प्रदेश में मामूली राहत मिलने के बाद बारिश का दौर शुरु होने के कारण उत्तर प्रदेश से लगे क्षेत्र में सिस्टम का एक्टिव होना है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख