dharma sangrah

Nisarg Cyclone: निसर्ग तूफान की जद में मध्यप्रदेश के 27 जिले, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा का जताया पूर्वानुमान

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (14:14 IST)
भोपाल। निसर्ग तूफान ने महाराष्ट्र और गुजरात में अपनी दस्तक दे दी है। तूफान का असर महाराष्ट्र के 21 जिले और गुजरात के 16 जिलों में दिखाई दे रहा है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी है।  

वहीं दूसरी ओर निसर्ग तूफान का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देना शुरु हो गया है। पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई इलाकों में रूक रूक कर बौछारें और तेज हवाएं चलना शुरु हो गई है। निसर्ग तूफान के चलते मौसम विभाग ने 18 जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 ALSO READ: Nisarg Cyclone : निसर्ग तूफान मध्यप्रदेश में भी मचा सकता है तबाही, इंदौर,उज्जैन संभाग में सबसे अधिक होगा असर
वेबदुनिया से बातचीत में भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके शाह कहते हैं कि तूफान का असर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा और प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा होगी। तूफान के असर से प्रदेश के कई जिलों गरज चमक के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट – रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और शाजापुर

9 से अधिक जिलों में यलो अलर्ट - भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर,जबलपुर, सागर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा,शहडोल और चंबल संभाग के जिलों में
 

वेबदुनिया से बातचीत में मौसम वैज्ञानिक पीके शाह कहते हैं कि तूफान का असर मध्यप्रदेश में पांच जून तक दिखाई देगा। वहीं तूफान का प्रदेश में मानसून आने के सवाल पर पीके शाह करते हैं कि अभी तक इसका कोई असर मानसून पर नहीं दिखाई दे रहा है। सामान्य तौरपर प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। 

निसर्ग तूफान के असर के चलते मध्यप्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलाने की संभावना है जिससे पेड़, कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं तूफान के असर के चलते प्रदेश के कई जिलों में पारा कई डिग्री लुढ़क गया है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख