sawan somwar

प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए प्रधानमंत्री ने खोला खजाना : सीएम शिवराज

‘वन नेशन वन राशन कार्ड' क्रांतिकारी फैसला

Published: गुरुवार, 14 मई 2020 (20:37 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत गुरुवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों और प्रवासी मजदूरों के लिए कई बड़े एलान किए है। वित्तमंत्री ने अगस्त से पूरे देश वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत कर एलान किया है। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी मजदूरों, छोटे किसानों, रेहड़ी पट्टी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) आदि के लिए की गई घोषणाओं से एक तरह से प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होंने 'वन नेशन वन राशन कार्ड' को क्रांतिकारी फैसला बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्रवासी मजदूर जहां भी काम के लिए जाएंगे वहीं उन्हें राशन प्राप्त हो जाएगा। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों को अगले दो महीन तक नि:शुल्‍क राशन तथा पांच किलो अतिरिक्त राशन दिया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा रेहड़ी पट्टी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए 5 हजार करोड़ रूपये की सहायता की घोषणा की है जो कोरोना संकट के दौर में उनके लिए बड़ी मदद साबित होगी। इसके साथ ही सरकार ने शहरी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास किफायती किराए पर मकान योजना  अत्यंत उपयोगी है। इससे शहरी प्रवासी गरीबों को अत्यंत कम किराए पर शहरों में मकान मिल पाएंगे।
 
किसान और मजदूरों के लिए सौगत - वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहत पैकेज के दूसरे चरण में वित्त मंत्री ने अप्रवासी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, छोटे व्यापारियों के साथ किसानों को बडी राहत दी है। किसानों को दिए जाने वाले कर्ज पर ब्याज में छूट की स्कीम 31 मई तक बढा दी गयी है, साथ ही अप्रवासी मजदूरों को जो अपने घरों की ओर लौट रहे है उन्हें वहीं पर काम देने की कार्ययोजना सरकार ने बनाई है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा गया है जिसके तहत अगले 2 महीनों तक मजदूरों को फ्री राशन देने का निर्णय भी केन्द्र सरकार ने लिया है। इसके लिए 3500 करोड रूपए का प्रावधान किया है। जिसमें 5-5 किलो गेंहू या चावल और 1 किलो चना प्रति परिवार 2 माह तक देने का निर्णय कर उसके जीवनयापन की चिंता की है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

अगला लेख