Hanuman Chalisa
✕

कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, बोत्स्वाना से लाए गए 9 चीतों को क्वारेंटाइन बाड़े में छोड़ा गया

Updated: शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 (13:25 IST)
मध्यप्रदेश के कूनो में अब चीतों का कुनबा और बढ़ गया है। बोत्स्वाना से लाए गए 9 चीतों को आज कूनो में छोड़ा गया। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी महाद्वीप बोत्स्वाना से लाए गए चीतों को क्वारेंटाइन बाड़े में छोड़ा।

बोत्स्वाना से लाए गए 9 चीतों को आज सुबह ग्वालियर से भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों से कूनो नेशनल पार्क लाया गया। कूनो नेशनल पार्क में बनाए गए 5 हेलीपैड पर चीतों की सफल लैंडिग के बाद पार्क में तैयार किए गए बाड़ों में चीतों को छोड़ा गया। इन बाड़ों में चीते लगभग एक महीने तक क्वारंटाइन में रहेंगे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता अब अपने प्रारंभिक चरण से आगे बढ़कर स्थायी स्थापना और सफल प्रजनन के चरण में प्रवेश कर चुका है। चीता प्रोजेक्ट की शुरूआत में  दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से 8 वर्तमान में कूनो में पूरी स्वस्थ हैं। इनमें से 3 चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में भेजा जा चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी मादा चीतों से जन्मे 10 शावक जीवित और स्वस्थ हैं।

वहीं भारत में जन्मी पहली वयस्क मादा चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया है, जो चीता प्रोजेक्ट की उपलब्धि है। वहीं मादा चीता गामिनी ने दूसरी बार चार नए शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले गामिनी ने 3 शावकों को जन्म दिया था तो पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं मादा चीता वीरा अपने 13 माह के शावक के साथ खुले जंगल में घूम रही है, जबकि निर्वा अपने 10 माह के तीन शावकों के साथ संरक्षित बाड़े में है। 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

अगला लेख