sawan somwar

MP: धार जिले में बारिश के बाद घर की दीवार गिरने से नवजात की मौत, पिता घायल

Updated: गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (12:42 IST)
धार (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के धार जिले में भारी बारिश के बाद एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 2 महीने की बच्ची (Newborn dies) की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस थाना अधिकारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि घटना बुधवार आधी रात के बाद 2 बजे पीथमपुर कस्बे की है, जहां एक मकान में निर्माण कार्य किया जा रहा था।ALSO READ: Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, जानें देशभर का ताजा मौसम, IMD अलर्ट
 
उन्होंने बताया कि रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के कारण तीसरी मंजिल की दीवार गई। उन्होंने बताया कि जिस जगह दीवार गिरी वहां 2 माह की बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। अधिकारी ने बताया कि घटना में बच्ची साक्षी और उसके पिता दशरथ घायल हो गए।ALSO READ: Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके पिता का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Nepal-Tibet floods: टूटी झील से बढ़ा सैलाब का डर, भूकंप ने भी बढ़ाई चिंता, रुका रेस्क्यू ऑपरेशन, अब क्यों मंडराया खतरा

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

अगला लेख