dharma sangrah

राहुल गांधी न राम के हुए न राष्ट्र के, बोले नरोत्तम मिश्रा, भारत को बदनाम करना पुरानी आदत

Updated: सोमवार, 23 मई 2022 (12:22 IST)
भोपाल। लंदन में एक कार्यक्रम में भारत को लेकर दिए अपने बयान के चलते विवादों में आए राहुल गांधी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी भले ही अपने को सच्चा हिन्दू व भारतीय कहे लेकिन सच यही है कि वह न राम के हुए न राष्ट्र के।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह वहीं राहुल गांधी है जिनकी पार्टी की सरकार ने भगवान राम व राम सेतु के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए दिए थे। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कांग्रेस सरकार ने इसे काल्पनिक बता दिया था। कांग्रेस ने यह सब तब किया था जब राहुल गांधी अपने को सच्चा हिन्दू, जनेऊ धारी ब्राह्मण कहते हुए घूमते है। राहुल गांधी इसके बाद भी भगवान राम पर सवाल उठाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है।
 
गृहमंत्री ने कहा कि यही राहुल गांधी जब विदेश जाते है तो देश को बदनाम करने में जुट जाते है। भारत की तुलना पाकिस्तान से करते है। देश के संघीय ढांचे पर प्रहार करते है। देश को बदनाम करना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुराना शगल है। राहुल गांधी और कांग्रेस की इस मानसिकता को देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है, इसलिए राहुल के प्रलाप पर कोई ध्यान नही देता है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख