Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'नर्मदारंगम्' रंग महोत्सव 2018 का आयोजन

शुक्रवार, 8 जून 2018 (20:04 IST)
-शैलेन्द्र दुबे
 
होशंगाबाद। 'नर्मदारंगम्' रंग महोत्सव 2018 का आयोजन नर्मदा नगरी होशंगाबाद में संपन्न हुआ। 27 मई से 8 जून तक चले 12 दिवसीय इस महोत्सव में डॉ. शंकरशेष के नाटकों का मंचन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा एवं विशेष अतिथि डॉ. शंकरशेष के सुपुत्र व डॉ. शंकरशेष फाउंडेशन, मुंबई के निदेशक संजय शेषजी थे।
 
 
आयोजन में हम थिएटर ग्रुप (भोपाल), एकरंग (भोपाल), कर्मवीर थिएटर (भोपाल), चेतना संस्था (भोपाल), एकरंग नाट्य दल (होशंगाबाद), द परफॉर्मर्स (भोपाल), कृष्णदाम् संस्था (भोपाल), देशज रंगमंडप (भोपाल), अनवरत थिएटर (इंदौर) एवं रंगधारा- द थिएटर स्ट्रीम (हैदराबाद) के रंगकर्मियों एवं थिएटर समूहों ने हिस्सा लिया।
 
इस वर्ष 'नर्मदारंगम्' रंग महोत्सव में नाटक रत्नगर्भा, अरे! मायावी सरोवर, खजुराहो का शिल्पी, आधी रात के बाद, कालजयी, बिनबाती के दीप, फंदी, मूर्तिकार, एक और द्रोणाचार्य, बाढ़ का पानी, कोमल गांधार और रक्तबीज का मंचन किया गया। सर्वश्रेष्ठ नाटक के रूप में रंगधारा- द थिएटर स्ट्रीम (हैदराबाद) द्वारा प्रस्तुत नाटक 'रक्तबीज' को डॉ. शंकरशेष फाउंडेशन, मुंबई द्वारा पुरस्कृत किया गया।
 
'रक्तबीज' का निर्देशन विनय वर्मा ने किया। इस वर्ष रंग महोत्सव में दर्शकों का खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं खजुराहो का शिल्पी, आधी रात के बाद, बिनबाती के दीप और फंदी आदि नाटकों ने दर्शकों की प्रशंसा प्राप्त की। कार्यक्रम का सफल आयोजन 'साथी जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति व नर्मदारंगम् परिवार' होशंगाबाद द्वारा किया गया था।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख