Hanuman Chalisa
✕

दूधतलाई में दहल गए दिल, घर में मिली लाश, चेहरा, आधी गर्दन और गायब थे पांव

Updated: बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (13:14 IST)
5 सितंबर 2017 को सरदारपुरा के दूधतलाई में एक वीभत्स हत्याकांड सामने आया। रमेश लौधी के घर से मिली इस लाश का चेहरा व आधी गर्दन कटी लाश के दोनों पैर भी घुटने के नीचे से गायब थे। जिसने भी यह दृश्य देखा अंदर तक सिहर उठा।

क्यों हुई यह हत्या : लोन दिलाने के बहाने एक युवक महिला से मिलने के लिए एक माह से उसके घर आ रहा था, पति को उसका घर आना पसंद नहीं था। इसी को लेकर रमेश लौधी नेे निर्ममता से उसकी हत्या कर लाश को घर के नीचे वाले कमरें में बिस्तर में छुपा कर रख दिया गया। ऊपर से बरसाती ढंक दी और घर वालों से बोला पानी टपकता है इसलिए लगाई है, हटाना मत।

हाथ देखकर चीख उठी  मासूम : फिर लाश को काटकर ठिकाने लगाने के लिए नए बोरे खरीदकर लाया। दो पैर काटकर बोरे में भरकर ले भी गया। उसके घर से जाने के कुछ देर बाद ही उसकी आठ साल की बेटी ने सफाई करते हुए बरसाती हटाई तो मृत युवक का हाथ देख घबरा कर चीख उठी, इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान रामू उर्फ धरम पिता केशव धाकरे (20 साल) निवासी ग्राम बोड़िया धोलपुर राजस्थान के रुप में हुई। युवक बड़नगर मार्ग पर सुखविंदर खनूजा के ढाबे पर काम करता था।
 
रमेश ने हत्या की, वह लाश भी ठिकाने लगा देता : तत्कालिन सीएसपी समाधिया के घटना के बाद बताया था कि रमेश लौधी ने ही चरित्र शंका में निर्ममता से हत्या की है। वह सेल्सेमैन का काम करता है, वह सुबह लोगों ने बाइक पर जाते समय उसके हाथ में नया बोरा देखा था। संभवत: उसी में कटे पैर लेकर वह गया। आसपास के लोगों से यह भी मालूम हुआ कि वह नशे का आदी है और कुछ समय से डिप्रेशन में था, तांत्रिकों के चक्कर में भी पड़ गया था। 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

स्वामित्व योजना पर सरकार और पटवारियों में बढ़ा टकराव, आज से सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के पटवारी

अगला लेख