Daily Horoscope
✕

कॉलेज परिसर में हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना (वीडियो)

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (18:33 IST)
मध्यप्रदेश में रीवा जिले के प्रतिष्ठित ठाकुर रणमतसिंह महाविद्यालय में दिन दहाड़े गोली मारकर नितिनसिंह गहरवार की सरेआम कॉलेज परिसर में हत्या कर दी गई। घटना के बद आरोपी धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए भाग गए। हालांकि पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी में कैद हो गई। 
 
रीवा का यह कॉलेज काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। एक समय इस कॉलेज से ऐसे नेता निकले हैं जिन्होंने ने न सिर्फ राज्य में बल्कि केन्द्र में भी नेतृत्व किया है। सूत्रों की मानें तो पहले विवाद किसी छात्रा को लेकर हुआ जो बढ़ गया और यह गोलीबारी की घटना घटित हो गई। 
 
नितिन की हत्या में वैभव ठाकुर, संग्रामसिंह, पीके का नाम सामने आ रहा है। इनमें से संग्राम को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है तो वहीँ वैभव ठाकुर और पीके फिलहाल फरार हैं। वीडियो में आरोपी लाल पिलर के करीब से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। वह लाल कलर का गमछा पहने हुए है। आरोपी हथियार लहराते हुए भाग निकलता है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां पर तीन कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें साइंस कॉलेज, नवीन महाविद्यालय और टीआरएस। बताया जाता है कि यहां पर आए दिन विवाद की स्थि‍ति बनी रहती है। इसके बावजूद यहां न तो पुलिस चौकी है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। लोगों का मानना है कि यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जानी चाहिए। 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख