sundarkand

एमपी की छात्रा का कोटा में अपहरण, सिंधिया ने की राजस्‍थान CM से बातचीत

30 लाख रुपए की फिरौती मांगी

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2024 (23:09 IST)
MP student kidnapped in Kota : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रहने वाली एक छात्रा का राजस्थान के कोचिंग केंद्र कोटा से फिरौती के लिए कथित तौर पर अपहरण (kidnapped) किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात की। अपहरण के बाद कथित तौर पर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंधिया ने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया कि छात्रा को अपहरणकर्ताओं से चंगुल से जल्द बचा लिया जाएगा। पीड़िता के परिवार ने कहा कि शिवपुरी जिले की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। कोटा राजस्थान का एक शहर है, जो अपने कोचिंग सेंटर के लिए जाना जाता है।
 
केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने एक सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो साझा किया जिसमें सिंधिया पीड़ित परिवार की एक महिला सदस्य से बात करते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा गया कि सिंधिया ने घटना को दुखद बताया। बयान में बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री शर्मा से मामले में तत्काल कार्रवाई का आदेश देने का आग्रह किया है।

ALSO READ: UP : बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, शहर में बवाल,
 
सिंधिया की भजन लाल शर्मा से बातचीत : सिंधिया ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बातचीत के दौरान मैंने उनसे तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। मैंने पीड़िता के पिता से भी बात की और उनकी बेटी को वापस लाने का आश्वासन दिया। जल्द ही शिवपुरी की हमारी बेटी हमारे साथ वापस आ जाएगी। इस कठिन समय में, मैं पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हूं। शिवपुरी गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, जो सिंधिया का गृह क्षेत्र है, जहां से वह आगामी चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवार हैं।

ALSO READ: नशे का विरोध करना शिक्षक को पड़ा महंगा, हेड कांस्टेबल ने उतारा मौत के घाट
 
30 लाख रुपए की फिरौती मांगी : महिला के पिता ने पुलिस शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी पिछले साल अगस्त में अपनी बेटी को परीक्षा की कोचिंग के लिए कोटा ले गई थी और वह विज्ञान नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रावास में रह रही थी।

ALSO READ: ED के समन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे
 
कोटा सर्कल निरीक्षक सतीश चौधरी ने मंगलवार को बताया कि शिकायत में, व्यक्ति ने दावा किया कि उसे 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई है और उसकी बेटी के हाथ और पैर बंधे हुए चित्र भी मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि पीड़िता का अपहरण कोटा से किया गया है या नहीं?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख