suvichar

Live : फिलहाल टला फ्लोर टेस्ट, 26 मार्च तक के लिए स्थगित हुई विधानसभा की कार्यवाही

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (12:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले बारह 13 दिनों से चल रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच आज प्रारंभ हुए विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन हंगामा हुआ और इसके चलते कार्यवाही पहली बार लगभग पांच मिनट और फिर 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। मध्यप्रदेश के सियासी घटनाक्रम पर पल-पल का हाल-

- भाजपा के सभी विधायक बस में सवार होकर राजभवन पहुंचे।
- मध्यप्रदेश का सियासी घमासान सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शिवराज सिंह ने याचिका दायर कर कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। 12 घंटों के अंदर फ्लोर टेस्ट करवाया जाए। सरकार के 22 विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं।

- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को एक पत्र लिखकर कहा कि कर्नाटक में बंदी के रूप में रखे गए विधायकों की अनुपस्थिति में सदन में शक्ति परीक्षण संभव नहीं है।
- सदन में धरने पर बैठे भाजपा विधायक, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और सचेतक नरोत्तम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष के पास, पत्रकार दीर्घा को भी खाली करवाया गया। 
- मध्यप्रदेश विधानसभा में फिलहाल टला फ्लोर टेस्ट।
- भाजपा विधायक सदन में बैठे। दे सकते हैं धरना।
- शिवराज सिंह ने कहा- अल्पमत में है सरकार। कांग्रेस विधायकों का विरोध।
- कमलनाथ सरकार को मिली राहत। 26 मार्च तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई।  
- राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि संविधान के मुताबिक सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
- विधायक शांतिपूर्ण तरीके से अपने दायित्वों का निर्वाह करें।
- राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में हंगामा, नरोत्तम ने कहा कि जिस सरकार के अल्पमत में होने का पत्र आपने ने लिखा की बात कही।
- मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू, मास्क लगाकर पहुंचे विधायक। 
- कमलनाथ ने लिखा राज्यपाल को पत्र। कहा- विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है। मौजूदा स्थिति में फ्लोर टेस्ट असंवैधानिक। 
- कांग्रेस विधायक भी होटल मैरिएट से विधानसभा के लिए निकले।
- कमलनाथ कैबिनेट के मंत्रियों का विधानसभा पहुंचने का सिलसिला जारी।
- भाजपा विधायक होटल से विधानसभा के लिए निकले, शिवराजसिंह चौहान और गोपाल भार्गव भी साथ में।

- भोपाल के आमेर ग्रीन होटल से निकले भाजपा विधायक।  
- मध्यप्रदेश की सियासत की लड़ाई के बीच शिव की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ।
- मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री निवास से रवाना। दिखाया विक्ट्री का साइन।

- आमेर ग्रीन होटल पहुंचे शिवराज सिंह। यहीं पर ठहरे हैं भाजपा के सभी विधायक। 
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को राज्यपाल ने लिखा पत्र- विधानसभा में विश्वास मत के लिए वोटिंग करने के लिए 'हाथों को ऊपर उठाने' के तरीके का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। BJP ने एक पत्र में राज्यपाल को विधानसभा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी है।

-रविवार देर रात गुरुग्राम से भोपाल लौटे मध्यप्रदेश बीजेपी के विधायक। बीजेपी विधायक अमर ग्रीन होटल पहुंचे।
- भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के विधायक हरियाणा के रिजॉर्ट में पांच दिन बिताने के बाद रविवार देर रात एक चार्टर्ड विमान में भोपाल लौट आए।
 
- मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आधी रात में राज्यपाल से मुलाकात की। रात करीब ढाई बजे बीजेपी विधायक गुरुग्राम से भोपाल पहुंचे। कांग्रेस की मांग कि सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट हो।
 
- आधी रात को राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- फ्लोर टेस्ट का फैसला विधानसभा अध्यक्ष  करेंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख