Hanuman Chalisa

एमपी के मंत्री ने दी घर पर शराब पीने की अजीब सलाह, कांग्रेस हुई हमलावर

Updated: शनिवार, 29 जून 2024 (16:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (Narayan Singh Kushwaha) ने महिलाओं को सलाह दी है कि वे अपने पतियों से घर पर ही शराब पीने को कहें ताकि उन्हें शर्म आए और उनकी शराब (alcohol) पीने की आदत धीरे-धीरे छूट जाए। उन्होंने शुक्रवार को भोपाल में नशामुक्ति अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ALSO READ: तमिलनाडु में जहरीली शराब से जान गंवाने वालों की संख्या 58 हुई, राजनीतिक घमासान तेज
 
हालांकि विपक्षी कांग्रेस ने कुशवाह के इस बयान की निंदा की और उनसे माफी मांगने को कहा। कांग्रेस ने कहा कि कुशवाह के सुझाव से घरेलू हिंसा की घटनाएं बढ़ेंगी। राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें (नशामुक्ति प्रयासों में) सबसे बड़ा योगदान घर की माताओं और बहनों का है। सबसे पहले उनसे (पतियों से) कहें कि वे बाहर जाकर बाजार में शराब न पीएं। उनसे कहें कि अगर आप शराब पीना चाहते हैं और भोजन करना चाहते हैं तो मेरे (पत्नियों के) सामने करें।
 
उन्होंने कहा कि अगर पुरुष अपनी पत्नी के सामने शराब पीते हैं तो उनकी पीने की सीमा कम होती जाएगी। कुशवाह ने कहा कि वे धीरे-धीरे (शराब पीने की आदत) छोड़ने की कगार पर आ जाएंगे। उन्हें पत्नी और बच्चों के सामने शराब पीने में शर्म आएगी। उन्होंने कहा कि पत्नियों को अपने पतियों को यह भी बताना चाहिए कि भविष्य में उनके बच्चे भी उनकी तरह शराब पीना शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर समूह बनाकर शराब पीने की आदत वाले लोगों को बेलन दिखाना चाहिए।

ALSO READ: अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, शराब घोटाले में थे गिरफ्तार
 
मंत्री ने बाद में पत्रकारों से कहा कि घर में बच्चों के सामने शराब पीने से पुरुषों को शर्म आएगी और वे अपनी आदत छोड़ने लगेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे भी अपने पिता को शराब न पीने के लिए कहेंगे जिसका पिता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
 
कुशवाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने कहा कि ऐसी सलाह देकर मंत्री घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि घरेलू हिंसा का मुख्य कारण नशा और शराब है। उन्होंने दावा किया कि शराब के कारण होने वाली घरेलू हिंसा के 17,000 से अधिक मामले मध्यप्रदेश महिला आयोग के समक्ष लंबित हैं। शर्मा ने कहा कि मंत्री महिलाओं को अपने पतियों पर बेलन चलाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जिससे घरेलू हिंसा को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख