sundarkand

विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान को एक और झटका

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (22:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक और झटका लगा है। शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के 3 बार बीजेपी विधायक रह चुके रमेश सक्सेना कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रमेश सक्सेना के साथ उनकी पत्नी और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भी कांग्रेस में शामिल हो गईं।
 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के सामने रमेश सक्सेना ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव से पहले रमेश सक्सेना का कांग्रेस में शामिल होना बीजेपी के साथ ही खुद शिवराज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद रमेश सक्सेना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब दलालों की पार्टी हो गई है और विधानसभा चुनाव में बीजेपी में टिकट बेचे गए, वहीं पूर्व बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि कमलनाथजी से मेरे पुराने संबंध हैं और उन्हीं के आदेश पर मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। मीडिया से बात में रमेश सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस में वे किसी पद के लालच में नहीं आए हैं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

उत्तराखंड का छोटा अमरनाथ! प्राकृतिक बर्फ से बनता है यहां शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ती है भारी भीड़

त्योहारों से पहले कड़वी हुई चीनी! खरगे बोले- 9 साल के निचले स्तर पर स्टॉक, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

GSRTC रक्षाबंधन स्पेशल: 26 से 30 अगस्त के बीच चलेंगी 6500 अतिरिक्त बसें; एडवांस बुकिंग शुरू

अगला लेख