suvichar
✕

मध्यप्रदेश, छत्तीगढ़ और राजस्‍थान में चुनाव को लेकर बड़ा फैसला

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (16:11 IST)
अब तक ये कयास लगाए जा रहे थे कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव साल के अंत यानि दिसंबर 2018 तक संपन्न हो सकते हैं, लेकिन ताजा खबर के अनुसार इस कयासों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। क्योंकि अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार मप्र, छग और राजस्थान इन तीनों ही राज्यों में साल के अंत में होने वाले चुनाव अब टल गए हैं।
 
दरअसल भाजपा लोकसभा चुनावों के साथ ही 10 से 11 राज्यों में चुनाव कराने की योजना बना रही है, जिसमें ये तीनों राज्य भी शामिल हैं। अगर इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाता है, तो कुछ राज्यों में समय से पहले चुनाव कराना होगा जिससे विधानसभा भंग होगी, तो कुछ राज्यों में इन्हें टालने की जरूरत होगी। आपको बता दें कि जिन राज्यों में इस तरह से विधानसभा चुनाव कराने की कवायद की जा रही है, उन सभी राज्यों में ज्यादातर भाजपा शासित है। 
 
भाजपा शासित महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में भी अगले साल चुनाव होने हैं, और आंध्रप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना में भी अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ ही चुनाव होने हैं। ऐसे में कहा ये भी जा रहा है कि अगर मध्यप्रदेश, छत्तीगढ़ और राजस्थान, जिनका विधानसभा कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, चुनाव टाले जाते हैं तो यहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है, जो लोकसभा चुनाव 2019 तक जारी रहेगा। हालांकि यह कैसे और किन परिस्थितियों में संभव है, यह एक बड़ा सवाल है। 

लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपनी संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

हिसाब तो देना ही पड़ेगा! धन्नीपुर मस्जिद की फंडिंग पर उठे सवाल, वक्फ बोर्ड पर अनियमितता के आरोप

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

हुनर को रोजगार से जोड़ने की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा Blue DotsAI

अगला लेख