sundarkand
✕

ममता की राह पर कमलनाथ, CAA के विरोध में करेंगे प्रोटेस्ट मार्च

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (11:40 IST)
CAA के विरोध में देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब गैर भाजपा शासित राज्य सरकारें खुलकर इस कानून के विरोध में आने लगी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले कई दिनों से लगातार इस कानून के विरोध में पैदल मार्च और प्रदर्शन कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री कमलनाथ भी नागरिकता कानून के विरोध में खुलकर सामने आ गए है। मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले ही कह चुके है कि नागरिकता संशोधन कानून मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा।  
 
नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) के विरोध में भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस 25 दिसंबर को एक बड़ा प्रोटेस्ट करने की तैयारी में है। विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए हर जिले से कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाने की तैयारी भी पार्टी कर रही है इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लगातार मंथन का दौर भी चल रहा है। एआईसीसी से नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के निर्देश मिलने के बाद अब पार्टी इस मुद्दें पर अब आंदोलन करने की बात कह रही है।

आने वाले दिनों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी इस पूरे मुद्दें को बहुत ही सावधानी से हल करना चाहती है। भाजपा जो नागरिकता कानून के जरिए एक बार फिर वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश में जुटी हुई दिखाई दे रही है उसकी काट के लिए कांग्रेस शांतिपूर्वक धरने प्रदर्शन के जरिए इस पूरे मामले के हल के लिए आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं किया जाएगा और पूरी पार्टी  इस कानून का विरोध करेगी।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख