sundarkand
✕

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, क्या बोले शिवराज?

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (12:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के नतीजें 29 अप्रैल को घोषित होगा। दोपहर 1.00 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड के एक साथ नतीजे आएंगे। इस बीच शिवराज ने कहा कि आज MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है। जो बच्चे सफल हुए उन्हें बधाई और जो सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों।
 
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएगे। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और विभिन्न पोर्टल पर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है। जो बच्चे सफल हुए उन्हें बधाई और जो सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों। 'रुक जाना नहीं' योजना अभी चल रही है, आपका साल खराब नहीं होगा, इसी साल फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। कोविड19 की परिस्थितियों के बावजूद भी, आपने परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए खूब मेहनत की है।
 
उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे बच्चों, कई बार सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। यदि असफल होना तो चिंता मत करना, निराश मत होना, 'रुक जाना नहीं योजना' अभी भी चालू है। आप तैयारी के बाद इसी साल फिर से परीक्षा दे पाओगे, आपका साल भी खराब नहीं होगा।
Koo App
शिवराज ने कहा कि प्रिय बेटे-बेटियों, सफलता और असफलता में समान भाव रखना। अगर सफलता नहीं भी मिली, तो फिर से प्रयास करना। मैं फिर एक बार कह रहा हूं, बधाइयां व शुभकामनाएं, लेकिन असफल होने की चिंता भी नहीं करना है। निराश नहीं होना है। फिर आगे की सफलता के लिए और भी मेहनत करना है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख