dharma sangrah

MP Board Exam: 8 जून से होंगे 12 वीं बोर्ड के बचे पेपर,10 वीं के पेपर रद्द, स्कूल ले सकेंगे सिर्फ ट्यूशन फीस

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (21:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कोरोना संकट के चलते टले माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड के बचे हुए पेपर अब नहीं होंगे। कोरोना संकट में बच्चों के ध्यान में रखते खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बड़ा फैसला किया है। 

सरकार के इस फैसले के बाद 10 वीं के जो पेपर हो गए है उनके अंक के आधर पर ही रिजल्ट और मेरिट सूची तैयार होगी, जो पेपर नहीं हुए है उनके आगे अब पास लिखा जाएगा। 
 
वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं की बोर्ड की परीक्षा के जो पेपर शेष रह गए है उनकी परीक्षा 8 से 16 जून के बीच होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चूंकि 12 वीं के परीक्षा के नतीजे उनका भविष्य तय करते है इसलिए सरकार ने इनकी परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।  
 
ट्यूशन के अलावा कोई फीस नहीं – वहीं लॉकडाउन के दौरान स्कूल पर अब ट्यूशन फीस के अलावा कोई फीस नहीं ले पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मार्च से प्रदेश में लॉकडाउन रहने की अवधि तक कोई भी निजी स्कूल स्टूडेंट से केवल ट्यूशन फीस ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा किसी भी प्रकार का शुल्क जैसे स्पोर्टस, लाइब्रेरी और बसों का हो वह बच्चों से नहीं लिया जा सकेगा।  
 
 
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख