Hanuman Chalisa
✕

MP Board 12th Result 2021 : एमपी 12 वीं बोर्ड के नतीजों का एलान,52 फीसदी स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन,40 फीसदी छात्र सेंकड डिवीजन पास

Updated: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (12:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12 वीं बोर्ड के नतीजों का एलान हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सिंगल क्लिक से 12 वीं बोर्ड के नतीजों को ऑनलाइन जारी कर दिए। 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट में कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं हुआ है।

प्रदेश में 52 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी,40 फीसदी छात्र द्धितीय श्रेणी और सात फीसदी छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए है। 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट 10 वीं के बेस्ट ऑफ फाइव फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है। जो स्टूडेंट अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे वह सितंबर में होने वाली परीक्षा में पेपर दे सकेंगे। ऐसे छात्रों को किसी एक विषय में और सभी विषयों में एग्जाम देने की छूट होंगे। इसके लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त तक छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 
 
स्टूडेंट अपना रिजल्ट www.mpresults.nic.in, www.mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in,  https://www.fastresult.in पर देख सकते है। इसके साथ परीक्षा परिणाम मोबाइल ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर एमपीबीएसई मोबाइल ऐप एम.पी. मोबाइल एवं फास्ट रिजल्ट एप पर एवं विण्डो एप स्टोर पर एम.पी. मोबाइल एप पर परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं।
 
कोरोना के चलते इस बार कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं हुआ और न ही किसी को सप्लीमेंट्री मिलेगी। इस वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने वाले सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया जाएगा। परीक्षा रद्द होने के कारण इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई और न ही टॉपर्स के नाम का ऐलान किया गया ।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख