dharma sangrah

MP Board 10th Result 2021: एमपी बोर्ड के 10वीं के नतीजों का ऐलान, 10 लाख स्टूडेंट हुए पास, 39 फीसदी फर्स्ट डिवीजन

80 हजार प्राइवेट स्टूडेंट थर्ड डिवीजन हुए पास

Updated: बुधवार, 14 जुलाई 2021 (17:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 वीं बोर्ड के नतीजों के एलान हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमान ने 10 वीं बोर्ड के नतीजों का एलान किया। हाईस्कूल में  तीन लाख 56 हजार से अधिक (39%) स्टूडेंट को प्रथम श्रेणी, तीन लाख 97 हजार (43.50%) छात्र सेंकड डिवीजन औऱ एक लाख 59 हजार (17.48%) से अधिक रेगुलर स्टूेंडट थर्ड डिवीजन पास हुए है। इस प्रकार कुछ 9 लाख 14 हजार 79 स्टूडेंट पास हुए है और रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में स्वाध्यायी (प्राइवेट) स्टूडेंट जिनकी संख्या 79188 थी उन सभी को थर्ड डिवीजन पास किया  है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो स्टूडेंट अपने रिजल्ट से खुश और संतुष्ट नहीं होंगे वह सितंबर में होने वाली परीक्षा में पूरी परीक्षा या किसी विषय विशेष की परीक्षा दे सकेंगे। इस साल हाईस्कूल परीक्षा में पूरक परीक्षा नहीं होगी।

इस पहले 10 वीं का रिजल्ट एलान होने  में सर्वर जाम होने के कारण कुछ देरी हुई। शाम 4 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जब सिंगल क्लिक से 10 वीं बोर्ड के नतीजे ऑनलाइन जारी करने की कोशिश की तो सर्वर बैठ गया।

स्टूडेंट अपना रिजल्ट www.mpresults.nic.in, www.mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in,  https://www.fastresult.in पर देख सकते है।

इसके साथ परीक्षा परिणाम मोबाइल ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर एमपीबीएसई मोबाइल ऐप एम.पी. मोबाइल एवं फास्ट रिजल्ट एप पर एवं विण्डो एप स्टोर पर एम.पी. मोबाइल एप पर परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं।

कोरोना के चलते इस बार कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं हुआ और न ही किसी को सप्लीमेंट्री मिलेगी। कोरोना के कारण 10वीं की परीक्षा रद्द होने के चलते इस वर्ष विद्यार्थियों का परिणाम प्री बोर्ड परीक्षा, यूनिट टेस्ट और इंटरनल असेसमेंट के आधार जारी किया गया है। इस वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने वाले सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया जाएगा। परीक्षा रद्द होने के कारण इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई और न ही टॉपर्स के नाम का ऐलान किया गया ।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख