dharma sangrah
✕

विधानसभा सत्र से पहले बहाल हुई प्रहलाद लोधी की सदस्यता, स्पीकर से मिले नेता प्रतिपक्ष

Updated: मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (15:18 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे सियासी ड्रामे के बाद आखिरीकार भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई है। भाजपा विधायक की सदस्यता बहाल करने का नोटिफिकेशन विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को जारी कर दिया।

विधानसभा सचिवालय ने यह आदेश पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट के जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले को बनाए रखने के फैसले को बाद दिया है।

गौरतलब हैं कि पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को तहसीलदार से मारपीट और बलवे के मामले में दोषी साबित मानते हुए भोपाल की स्पेशल कोर्ट ने 31 अक्टूबर 2019 को 2 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए 6 नवंबर को भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता शून्य घोषित कर दी थी। 
 
निचली अदालत के फैसले के विरोध में प्रहलाद लोधी ने जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती थी जिसके के बाद हाईकोर्ट ने प्रहलाद लोधी के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था।

जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले को मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी जिसपर सुनवाई करते हुए 6 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की अपील खारिज करते हुए जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी जिसके बाद प्रहलाद लोधी की विधानसभा सदस्यता की बहाली का रास्ता साफ हो गया था। 
 
इससे पहले भाजपा विधायक की सदस्यता बहाली को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को गोटेगांव में विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मुलाकात की थी।

लगभग दो घंटे चली चर्चा में नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अवगत कराने के साथ ही उनसे सदस्यता बहाली के बारे में तुरंत निर्णय लेने की बात कही थी। इसके बाज आज विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाली को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिसके बाद अब प्रहलाद लोधी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल हो सकेंगे। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

अगला लेख