Daily Horoscope
✕

भोपाल में ममता हुई शर्मसार,जुड़वा बच्चों की कलयुगी मां ने गला घोंटकर की हत्या

Updated: मंगलवार, 27 सितम्बर 2022 (18:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ममता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजधानी में एक मां ने अपने हाथों से अपने जुड़वा बेटों को गला घोंट दिया। इतना ही नहीं हत्यारी मां ने अपने इस पाप को छुपाने के लिए चार दिनों तक पुलिस और परिवार वालों को गुमराह करती है।  
 
पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्चों की हत्या मां ने ही की थी। पुलिस ने जब आरोपी मां को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उनसे अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि बच्चों को लेकर पति समेत सास-ससुर ताना मारते थे। वे कहते थे कि कहते थे हमारी रोजी-रोटी के लाले पड़े हैं ऐसे में बच्चों को कैसे पालेंगे। जिसके बाद उसने गरीबी और ससुराल पक्ष के तानों से तंग अपने बच्चों की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बताया कि घटना से एक दिन पहले भी परिवार में बच्चों के जन्म को लेकर झगड़ा हुआ था जिसको लेकर महिला ने अपने हाथों से बच्चों का गला घोंट दिया और बच्चों के शव को हबीबगंज में झाड़ियों में जाकर फेंक दिया ।

गौरतलब है कि राजधानी पुलिस पिछले कई दिनों से जुड़वा बच्चों के गुमशुदा होने की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही थी जिसके बाद बच्चों को खोजने के लिए पुलिस की अगल-अलग कई टीमें तलाश में जुटी हई थी। इसके बाद पुलिस को सिटी बस में आरोपी महिला के फुटेज हाथ लगे जिसमें वह अकेले बैठी हुई जिसके बाद पुलिस ने सभी तारों को जोड़ते हुए पूरे मामले का खुलासा करते हुए पाया कि बच्चों को जन्म देने वाली मां ने ही अपने हाथों से उनका गला घोंट दिया। 

पुलिस के मुताबिक आऱोपी 27 वर्षीय सपना धाकड़ बैरसिया की रहने वाली है। 15 से 20 दिन पहले दो जुड़वा बच्चे हुए थे, जो अचानक से लापता हो गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जब शुरु की और मां से पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस पूछताछ में आरोपी मां बार-बार अपने बयान बदल रही थी। जिसके बाद शक गहरा होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी मां ने बताया कि एक्सीडेंट की वजह से 6 महीने से पति बेरोजगार है। परिवार का खर्च हमारे जेठ उता रहा है। दो जुड़वा बच्चों के होने के बाद पति समेत सास-ससुर ताना मारते थे, जिसके बाद उसने बच्चों की हत्या कर दी। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख