sundarkand
✕

एमपी में 28 जून तक दस्तक देगा मानसून, पूर्वी मध्यप्रदेश से करेगा एंट्री

Updated: शनिवार, 22 जून 2019 (17:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार इस बार लंबा होता जा रहा है। जून का आखिरी सप्ताह शुरू होने को है, लेकिन मानसून ने अब तक दस्तक नहीं दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। इस बीच छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच गया है। शुक्रवार रात से बस्तर में लगातार बारिश हो रही है और ऐसा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मानसून और रफ्तार पकड़कर पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय होगा।
 
सामान्यत: छत्तीसगढ़ में मानसून आने के 3 से 4 दिनों में मध्यप्रदेश में भी वो अपनी दस्तक दे देता है, वहीं मौसम विभाग की मानें तो उसके अनुसार प्री-मानसून की बारिश के बाद अब मानसून के जल्द दस्तक देने के आसार बनने लगे हैं। तापमान के 45 पार पहुंचने के बाद प्री-मानसून की बारिश ने जनता को बड़ी राहत पहुंचाई है। भोपाल मौसम केंद्र के विज्ञानियों की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों में मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है।
 
पूर्वी मध्यप्रदेश से आएगा मानसून : मौसम विज्ञानियों की मानें तो मानसून का आगमन उसके आने की तीव्रता पर निर्भर करता है। जिस तरफ तीव्रता अधिक रहती है, उसी तरफ से मानसून का आगमन होता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार मानसून का आगमन पूर्वी मध्यप्रदेश से होने के आसार हैं। पूर्वी मध्यप्रदेश में जबलपुर व उमरिया क्षेत्र आते हैं।
 
पिछले 4 सालों में कब-कब आया मानसून? : अगर बात करें मानसून के प्रदेश में दस्तक देने की, तो पिछले 4 सालों में मानसून आने की तारीख बढ़ती ही जा रही है। सामन्य तौर पर मध्यप्रदेश में मानसून आने की तारीख तो हर जून तय है लेकिन पिछले कुछ सालों से यह तारीख बढ़ती जा रही है।
 
अगर मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो पिछले 4 सालों में मानसून ने जून के आखिर 10 दिनों में ही दस्तक दी है। 2015 में मानसून ने 22 जून को दस्तक दी थी वहीं 2016 में मानसून 20 जून को मध्यप्रदेश पहुंचा था। 2017 में मानसून का आगमन 26 जून को हुआ और 2018 में 24 जून को मानसून ने प्रदेश में अपनी दस्तक दी थी। अगर आंकड़ों को देखा जाए तो इस बार मानसून सबसे लेट में मध्यप्रदेश में आने का अनुमान है। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख