Daily Horoscope
✕

अद्भुत, घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची बंदरिया...

Updated: बुधवार, 6 नवंबर 2019 (16:03 IST)
मध्यप्रदेश के सीहोर में बड़ा ही विचित्र और मार्मिक मामला देखने को मिला, जब एक बं‍दरिया अपने घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच गई, लेकिन दुर्भाग्य से उसके प्राण नहीं बच सके। 
 
नगर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में जैसे ही एक बंदर का बच्चा आया वैसे ही साथी बंदरों में हड़कंप मच गया। जोरदार धमाके के साथ बंदर का बच्चा ऊंचाई से सीधा नाली में गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चा बुरी तरह जख्‍मी हो गया। बंदर के घायल बच्चे को बंदरिया ने सीने से लगाया और पास ही स्थित पशु चिकित्सालय इलाज के लिए ले गई।
 
बड़ा ही मार्मिक दृश्य था। घायल बच्चे के आसपास अन्य बंदर भी इकट्‍ठे हो गए। ऐसा लग रहा था मानो सभी बंदर मायूसी से हॉस्पिटल और आसपास इंसानों से मदद की भीख मांग रहे थे। इस दृश्य को कई लोगों ने देखा, लेकिन कोई भी उनकी भावनाओं को नहीं समझ सका। अन्तत: घायल बंदर के बच्चे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। 
 
जब इस संबंध में पशु चिकित्सालय के डॉक्टर से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि इस तरह का यह पहला मामला है, जब बंदर किसी को लाया। डॉक्टर ने बताया कि जब हम वहां गए तो बंदरिया आक्रमक थी, जिसने बच्चे को हाथ नहीं लगाने दिया। इसकी वजह से बंदर का इलाज नहीं कर पाए। बाद में जैसे-तैसे घायल बंदर की जांच की गई तो उसकी मौत हो चुकी थी। 
 
लेखक के बारे में
नवेद जाफरी
Naved Jafri.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख