sundarkand

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी द्वारा मंगलवार को प्रयागराज के महाकुंभ मेले को मृत्युकुंभ कहे जाने को बहुसंख्यक हिंदू समुदाय का अपमान बताया।

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (22:25 IST)
Mohan Yadav targeted Mamata Banerjee: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) द्वारा मंगलवार को प्रयागराज के महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले को मृत्युकुंभ कहे जाने को बहुसंख्यक हिंदू समुदाय का अपमान बताया। यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बनर्जी को अपनी इस अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। बनर्जी की इस विवादास्पद टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने यादव ने इंदौर में कहा कि तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता का यह कथन दुर्भाग्यपूर्ण है।ALSO READ: CM मोहन यादव का ऐलान, शिप्रा का पानी शीघ्र होगा शुद्ध, दोनों किनारों पर बनेंगे घाट और चलेंगी नाव
 
ममता माफी मांगें : मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जवाबदेह ओहदे पर बैठीं बड़ी नेता (बनर्जी) को ऐसी टिप्पणी के जरिए बहुसंख्यक हिंदू समुदाय का अपमान नहीं करना चाहिए। उन्हें अपने मुंह से निकले गलत शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। यादव ने कहा कि जिन नेताओं ने देश के बहुसंख्यक समुदाय के बारे में अभद्र भाषा बोली है, उन सबकी राजनीतिक हालत खराब होने वाली है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को महाकुंभ की समझ नहीं है, वे ही इस तरह की बात कर सकते हैं।ALSO READ: GIS 2025: मध्यप्रदेश बनेगा ड्रोन निर्माण हब : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
 
बनर्जी ने कहा कि महाकुंभ 'मृत्यु कुंभ' बन गया है : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा है कि हाल ही में हुई भगदड़ की घटनाओं के मद्देनजर महाकुंभ 'मृत्यु कुंभ' बन गया है। बनर्जी ने दावा किया कि महाकुंभ में मरने वालों की वास्तविक संख्या को छिपाया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस पार्टी के नेताओं को सनातन धर्म, साधु-संतों और हिंदुओं के बारे में गलत टिप्पणी करने में मजा आता है। कांग्रेस इसकी कीमत चुकाएगी। कांग्रेस रसातल में जा रही है और आने वाले दिनों में इस पार्टी की स्थिति और बुरी होगी।ALSO READ: GIS 2025: वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार की मध्यप्रदेश में हैं अपार संभावनाएँ : CM डॉ.मोहन यादव
 
उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन 'इन्वेस्ट मध्यप्रदेश' को लेकर निवेशकों में जबर्दस्त आकर्षण है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए लगभग 31,000 लोगों ने पंजीयन कराया है जिनमें से 18,000 से ज्यादा लोगों ने इसमें भाग लेने को लेकर अपनी सहमति की पुष्टि की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख