kundali milan
✕

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोहन सरकार का बड़ा कदम, उद्योगों में कार्यरत महिला श्रमिकों को मिलेगा 5 हजार का इंसेंटिव

नए आयामों के साथ महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाएगी मध्यप्रदेश सरकार

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2025 (08:23 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जातियों गरीब, युवा, महिला और किसान के विकास और उत्थान का विजन दिया है उस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में काम करते हुए प्रदेश सरकार मकर सक्रांति के पर्व पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। महिलाओं के जीवन में सशक्तता लाने, आर्थिक स्थिति मजबूत करने, उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लाड़ली बहना योजना की राशि 12 जनवरी को शाजापुर जिले के काला पीपल में आयोजित कार्यक्रम से बहनों के खाते में भेजी जाएगी।

महिला श्रमिकों को 5 हजार का इंसेंटिव-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट समेत कई प्रकार के उद्योगों में महिला श्रम आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रति महिला श्रमिक 5 हजार रु का इंसेंटिव देने की योजना बनाई जा रही है। रेडीमेड गारमेंट पर आधारित अलग अलग प्रकार के कारखाने खुलने जा रहे हैं इनमें से कुछ कारखानों की शुरुआत भी हो चुकी है जिनमें महिला श्रमिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए उन्हें हम पूरा कर रहे हैं।  इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए बेहतर योजना लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति मिशन के जरिए प्रदेश सरकार युवाओं की भी बेहतरी के लिए अभियान शुरु करने जा रही है। हमारा प्रयास है कि युवा महिला गरीब किसान के जीवन में नया बदलाव आए । सरकार की योजनाओं के बलबूते पर निश्चित रुप से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख