Hanuman Chalisa

दिल्ली में मोदी-शिवराज की बुधवार को मुलाकात, क्या होगी बात?

Updated: मंगलवार, 15 जून 2021 (18:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले दिनों भाजपा नेताओं की सियासी मेल-मुलाकातों के चलते उठी सियासी अटकलों के दौर के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम मुलाकात होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले है और इस मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना भी हो गए है। अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वह मुलाकात करेंगे।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश सरकार के अब तक किए प्रयासों की जानकारी देने के साथ प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति और वैक्सीनेशन अभियान की पूरी जानकारी देंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री को कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के किए जा रहे उपायों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
 
वहीं दूसरे ओर सियासी गलियारों में मोदी-शिवराज की इस मुलाकात के कई मायने तलाशे जा रहे है। पिछले दिनों भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल दौरे और सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की कथित नाराजगी और सियासी मेल मुलाकातों के चलते मोदी-शिवराज की होने वाली इस मुलाकात को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।

ऐसे में जब प्रदेश भाजपा सरकार को बने सवा साल पूरे हो रहे है तब मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर निगम मंडलों तक की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरे के दौरान किन नेताओं से मुलाकात करते है और क्या मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद निगम मंडलों की नियुक्तियों का इंतजार कर रहे नेताओं को खुशखबरी मिलती है?  
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख