Daily Horoscope
✕

इंदौर में मॉब लिंचिंग की कोशिश,चूड़ी बेचने वाले युवक की भीड़ ने की पिटाई, गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा

Updated: सोमवार, 23 अगस्त 2021 (17:13 IST)
भोपाल। इंदौर में मॉब लिंचिंग की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बाणगंगा थाना इलाके में एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक समुदाय विशेष के लोग एक युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक के बैग की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान कुछ युवक की पिटाई भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक चूड़ी बेचने गया था। इस दौरान इलाके के कुछ लोगों ने युवक को एक जगह बैठाया और उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई करने वालों का आरोप है कि युवक महिलाओं के साथ छेड़खानी भी कर रहा था। 
 
वहीं इस संबंध में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक विशेष समुदाय का व्यक्ति हिन्दू नाम रखकर चूड़ियां बेच और पहना रहा था जिसके बाद सारा विवाद हुआ। युवक के पास दो प्रकार के आधार कार्ड मिले है। पुलिस ने दोनों समुदायों के बीच हुए विवाद मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल कोतवाली इलाके में तैनात किया गया। वहीं, पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख