Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को बनाया तालिबानी प्रदेश,बोली भाजपा, विधानसभा में उठेगा मुद्दा

विकास सिंह
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (17:36 IST)
भोपाल। धार मॉब लिचिंग मामले पर मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। भाजपा मॉब लिचिंग की घटना के कमलनाथ सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश को तालिबानी प्रदेश बना दिया है। आज पीट पीट कर लोगों की हत्याएं की जा रही है,पत्थर से कुचलकर कर लोगों को मारा जा रहा है और सरकार आईफा अवॉर्ड में व्यस्त है। 
 
उन्होंने कहा कि ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनका ट्रांसफर किया जा रहा है। शिवराज ने कहा कि धार में जो लोग मार गए है कि उन्होंने पहले पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस सोती रही है और कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंन सवाल उठाते हुए कहा कि आज पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है, क्या पुलिस जाति धर्म पंथ पूछ कर कार्रवाई कर रही है। शिवराज ने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। 
विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा – मनावर मे मॉब लिचिंग की घटना पर दुख जताते हुए नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव ने भी इसे तालिबानी करार देते हुए समाज को शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि  यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश में तालिबानी युग की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में मध्यप्रदेश में दलितों आदिवासियों पर अत्याचार और सौहार्द में खलल डालने वाली घटनाएं हुई है।
 
सागर में दलित को जिंदा जला दिया जाता है तो मुख्यमंत्री जी के गृह जिले में आदिवासी नाबालिक बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी जाती। लेकिन ऐसी घटनाओं पर सरकार का दिल नही पसीजता। कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण ही प्रदेश में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। मनावर की इस घटना के लिए भी कमलनाथ सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। विधानसभा के बजट सत्र में मॉब लिंचिंग की इस घटना पर प्रमुखता से उठाकर सरकार से जवाब मांगेंगे। 
 
 

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

अगला लेख