Daily Horoscope
✕

Auto Expo : मारुति ने पेश किया विटारा ब्रेजा का पेट्रोल संस्करण, जानिए क्या है इसमें खास...

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (17:29 IST)
ग्रेटर नोएडा। देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजूकी ने गुरुवार को 15 वें ऑटो एक्सपो में अपनी लोकप्रिय एसयूवी विटारा ब्रेजा के बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट को उतार दिया है। विटारा ब्रेजा के इस नए मॉडल का सबसे बड़ा चेंज इंजन है। विटारा ब्रेजा अभी तक केवल डीजल इंजन में उपलब्ध थी और अब यह पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध होगी।
 
कंपनी ने इसे आटो एक्सपो में प्रदर्शन के लिए पेश किया और इसका आधिकारिक लांच इस माह के अंत तक किया जा सकता और उस समय कंपनी दाम का एलान भी करेगी।
 
- विटारा ब्रेजा के फेसलिफ्ट में बाह्य बदलाव किए गए हैं जो इसे पहले अधिक आकर्षक बनाते हैं। इसमें बीएस 6 उत्सर्जन मानकों के अनुरुप 1.5 लीटर के श्रखंला का पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 103 बीएचपी पावर और 138 एनएम का पीकर टार्क उत्पादित करता है।
 
- पांच स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड के साथ ही इमसें स्मार्ट हाइब्रिड प्रौद्योगिकी के साथ आटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है।
 
- नई ब्रेजा का माइलेज मैन्युअल गियरबाक्स 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर है। स्मार्ट हाइब्रिड के साथ आटोमेटिक ट्रांसमिशन में इस इंजन का माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है।
 
 
- इसके डिजाइन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं है। यह तीन रंग विकल्प में पेश की गई है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jaguar Defender 110 हुई भारी सस्ती, ₹34 लाख तक घटी कीमत, क्या है कीमत में गिरावट का कारण, फीचर्स भी जानिए

अगला लेख