dharma sangrah
✕

MP: चचेरे भाई के घर जन्मदिन की पार्टी में जा रही नाबालिग से गैंगरेप

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2025 (12:11 IST)
Damoh Crime News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में जन्मदिन की पार्टी में जा रही 12 वर्षीय लड़की (12 year old girl) के साथ 3 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।ALSO READ: बच्ची से बलात्कार-हत्या का मामला : बार एसोसिएशन ने वकीलों से कहा- आरोपी दंपति की पैरवी न करें
 
देहात पुलिस थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लड़की अपने चचेरे भाई के घर जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, तभी उसके एक परिचित ने उसे कथित तौर पर रोका और अपने 2 साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बैठा लिया।ALSO READ: बंगाल में मासूम के हत्यारे और बलात्कारी को 2 माह में फांसी की सजा

उन्होंने बताया कि तीनों ने बच्ची को तालाब के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। कुमार ने बताया कि लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।ALSO READ: Rajasthan: स्कूल शिक्षक ने किया नाबालिग से बलात्कार, मामला दर्ज
 
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)ALSO READ: ठाणे में नाबालिग से बार-बार बलात्कार, मई से रेप कर रहा था 28 वर्षीय आरोपी
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख