ramcharitmanas

MP: नाबालिग लड़के को उल्टा लटकाकर सिर के पास जलता कोयला रखा, 3 लोग गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2024 (16:38 IST)
पांढुर्णा। मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले में एक नाबालिग लड़के को उल्टा लटकाकर उसके सिर के पास एक ट्रे में जलता हुआ कोयला रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहगांव में घटी।
 
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक नाबालिग लड़के को रस्सी से उसके हाथ बांधकर लटकाया गया है और वह जोर-जोर से रो रहा है। बाद में उसके सिर के पास एक ट्रे में जलता हुआ कोयला रख दिया जाता है। वीडियो में एक आदमी दूसरे लड़के को भी बांधता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोग किशोर पर घड़ी और अन्य सामान चुराने का आरोप लगाते सुने जा सकते हैं।
 
पांढुर्णा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुंदर सिंह कनेश ने कहा कि पुलिस ने घटना में कथित रूप से शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 137(2) (अपहरण), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 115 (चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील कृत्य) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की निंदा की।
 
कमलनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि पांढुर्णा में छोटे बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने और उसके बाद 2 बच्चों को मिर्ची का धुआं लगाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना अत्यंत निंदनीय है। सभ्य समाज में ऐसी किसी हरकत के लिए कोई जगह नहीं है। मैं स्थानीय प्रशासन से इस मामले के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता हूं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि पांढुर्णा और पूरे मध्यप्रदेश की जनता से आग्रह करता हूं कि छोटे-छोटे मामलों में इस तरह से धैर्य खो देना और बच्चों को बर्बरता से दंडित करने की मानसिकता बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह का अपराध होता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए न कि कानून हाथ में लेकर बच्चों के साथ इस तरह का बर्बरतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

अगला लेख