dharma sangrah
✕

उषा ठाकुर का बड़ा बयान, दुष्कर्मियों को चौराहे पर फांसी दो

Updated: मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (10:58 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि रेप के आरोपियों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा की बलात्कारियों का अंतिम संस्कार भी नहीं करना चाहिए। उनके शव को बीच चौराहे पर ही लटकते हुए छोड़ देना चाहिए। जब सब इस दृश्य को देखेंगे तो फिर कोई बेटियों को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करेगा।
 
उषा ठाकुर ने कहा की ऐसे नर पिशाचों का कोई मानव अधिकार नहीं होता है। इसलिये मानव अधिकार आयोग से डरने की जरुरत नहीं है। भाड़ में जाए मानव अधिकार आयोग।
 
मंत्री ने बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को बीच चौराहे पर फांसी देने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बलात्कारी जेल तो चले जाते हैं, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। किसी में कोई खौफ नहीं दिखाई देता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

अगला लेख