sawan somwar

MP के मंत्री उदय प्रताप बोले- मैं 500 शिक्षकों को जानता हूं जो स्कूल नहीं जाते

Updated: गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (22:05 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने एक सार्वजनिक समारोह में स्वीकार किया कि वे कम से कम 500 ऐसे शिक्षकों को जानते हैं जो स्कूल नहीं जाते और उन्होंने छात्रों को पढ़ाने के लिए स्थानापन्न नियुक्त किए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को रायसेन में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह द्वारा की गई इस स्वीकारोक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद, विपक्षी कांग्रेस ने इस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि यह मध्यप्रदेश के शिक्षा क्षेत्र की स्थिति को दर्शाता है।
 
सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से 500 शिक्षकों को जानता हूं जो स्कूल नहीं जाते और उन्होंने स्थानापन्न नियुक्त किए हैं। मेरे जिले में करीब 100 शिक्षक हैं। ये समाज की चुनौतियां हैं जिन पर हमें विचार करना होगा।
ALSO READ: मध्य प्रदेश में आपातकाल पर अध्याय स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा : मोहन यादव
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए हिंदी में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, यह बहुत शर्म की बात है कि आपके मंत्री को पता है कि स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। फिर भी कार्रवाई करने के बजाय, वह मंच से इसका महिमामंडन कर रहे हैं। मंत्री सिंह से बार-बार प्रयास करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

कौन हैं IAS मेधा रूपम, जिन पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, CEC से भी है कनेक्शन

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह

अगला लेख