Hanuman Chalisa

MP के मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO ने की आत्‍महत्‍या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (17:10 IST)
Minister Prahlad Patel's PRO committed suicide : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को पूजा के घर से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूजा ने आखिरी बार मां और पिता से फोन पर बात की थी। पुलिस आत्‍महत्‍या की वजह जानने में जुटी है।

खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने बीती रात 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबरों के अनुसार, पूजा थापक का पति से विवाद हुआ था। पति भी सहायक संचालक स्तर के अधिकारी हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि माना जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।

पुलिस पूजा के पति निखिल से पूछताछ कर रही है, निखिल और पूजा ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। उनका एक बच्चा भी है। खबरों के अनुसार, पति निखिल पूजा पर शक करने लगा था, इस पर दोनों के बीच कई बार विवाद होता था। पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख