ganesh chaturthi

मेरे पास पैसा मांगने मत आना, मंत्री प्रहलाद पटेल की सरपंच-सचिवों को समझाइश

स्टॉप डैम अगर ईमानदारी से बनते तो एक भी नदी-नाला सूखा नहीं मिलता: प्रहलाद पटेल

Updated: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (13:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कैबिनेट प्रहलाद पटेल एक बार अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। सोमवार को खंडवा प्रवास के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में स्टॉप डैम अगर ईमानदारी से बनते तो एक भी नदी-नाला सूखा नहीं मिलता। इस राज्य में इतने स्टॉप डैम बने हैं कि हर 50 मीटर में नदी-नाले में स्टॉप डैम मिल जाना चाहिए, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

इतना ही नहीं मंत्री प्रहलाद पटेल ने सरपंच और सचिवों से कहा कि उनके पास नाली, सीसी सड़क, बाउंड्रीवॉल और स्टॉपडैम का पैसा मांगने मत आना, मैंने इस पर प्रतिबंध लगा कर रखा है। उन्होंने कहा कि खंडवा में एक स्टॉपडैम सफल हुआ तो 23 किमी में पानी भर गया, ऐसे ईमानदार प्रयास होने चाहिए. मंत्री ने आगे कहा कि हम मुर्दे खोदने नहीं आए कि हम पीछे पलटकर देखेंगे, लेकिन रुककर देखना और समझना पड़ेगा। प्रदेश में 1400 नई पंचायत और लगभग इतनी ही पुरानी पंचायत के पास भवन नहीं है. प्लानिंग नहीं होने की वजह से ये स्थिति निर्मित हुई।

चर्चा में था भीख मांगने वाला बयान- ऐसा नहीं है कि मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल अपने बयानों से पहली बार सुर्खियों में है। पिछले दिनों राजगढ़ जिले के सुठालिया कस्बे में रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार से ‘‘भीख मांगने’’ की आदत पड़ गई है। इतना ही नहीं पटेल ने कहा कि लोगों को समाज से लेने की आदत पड़ गई है। अब तो वे सरकार से भीख मांगने के भी आदी हो गए हैं। जब भी लोगों के बीच नेता पहुंचते हैं, तो उन्हें काफी संख्या में मांग-पत्र पकड़ा दिया जाता है। नेताओं को मंच पर माला पहनाई जाती है और फिर उन्हें मांग-पत्र थमा दिया जाता है। यह अच्छी आदत नहीं है। उन्होंने लोगों को देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भिखारियों की फौज इकट्ठा करना’ समाज को मजबूत नहीं करता, बल्कि उसे कमजोर करता है।
 

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

उदयपुर में खौफनाक घटना, महिला पर अटैक, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नाक काटकर 9वीं मंजिल से फेंकने की कोशिश

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

अगला लेख