suvichar

मध्यप्रदेश का 'लाल' अश्विनी काछी भी पुलवामा में शहीद, पिता बोले खून का बदला खून से ले मोदी सरकार

Updated: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (10:56 IST)
भोपाल। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में मध्यप्रदेश का एक जांबाज लाल भी शहीद हो गया। जबलपुर के सिहोरा तहसील के खुडावल गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार काछी सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में तैनात थे।

अश्विनी चार साल पहले 2014-15 में सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद शहीद अश्विनी की पहली पोस्टिंग 2017 में श्रीनगर में हुई थी। परिवार में सबसे छोटे अश्विनी को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। अश्विनी चार भाइयों में सबसे छोटे थे। देर रात प्रशासन ने अश्विनी कुमार काछी के परिजनों को शहीद होने की सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी शहीद के घर पहुंचे। अश्विनी के बुजुर्ग पिता अपने जवान बेटे के शहीद होने की खबर के बाद बेसुध हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है। शहीद के पिता और गांववालों की मांग है कि सरकार अब खून का बदला खून से ले।

कांग्रेस सांसद विवेक तन्‍खा ने अश्विनी कुमारी की शहादत पर ट्वीट कर उनका नमन किया। विवेक तन्‍खा ने ट्वीट कर लिखा कि पुलवामा में शहीद हुए मध्यप्रदेश और जबलपुर के सपूत अश्विनी काछी की शहादत को मेरा नमन! अश्विनी की शहादत से हमारी आंखें नम और मस्तक गर्व से ऊंचा है। हम सब इस कठिन घड़ी में अश्विनी के परिवार के साथ खड़े हैं!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा, Pulwama के कायराना आतंकी हमले में जबलपुर जिले के सपूत अश्विनी कुमार काछी भी शहीद हुए हैं, भारत माता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को हम कभी नहीं भुला सकेंगे। उनके श्रीचरणों में मेरा शत-शत नमन..।

अश्विनी की शहादत की खबर सुनते ही आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोग खुडावल गांव पहुंच रहे हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

अगला लेख