sawan somwar

इंदौर जत्रा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लिया मराठी व्यंजनों का स्वाद

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (10:35 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रविवार को इंदौर में मराठी समाज द्वारा आयोजित जत्रा कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लिया। 
 
 
इस अवसर पर उन्होंने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मराठी समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित किया जाता है। यह हमारी पारंपरिक संस्कृति एवं खानपान के तरीकों के संरक्षण और संवर्धन का उम्दा माध्यम है। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने विभिन्न स्टाल में जाकर पारंपरिक मराठी व्यजनों का स्वाद भी चखा।
 
 
रिड्यूस, रिसाइकल और रियूज थीम पर हो रहे इस जत्रा को देख उन्होंने कहा कि इसमें पर्यावरण संरक्षण की पहल देश के लिए अनुकरणीय है। यह लाखों लोगों की प्रेरणा बन सकती है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे प्रदेश की राज्यपाल हूं, जिसके दो शहर, देश के स्वच्छ शहरों में और पांच शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हैं।
 
 
उन्होंने सभी फूड स्टॉल पर जाकर सोलकढ़ी, चिरोटे, झुणका भाखर व अन्य मराठी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। महिला आयोजक तृप्ति महाजन, स्नेहा करमरकर, संकेता देशकुलकणी और सुप्रिया पुंडलिक को इसलिए बधाई दी, कि उन्होंने जत्रा के माध्यम से घरेलू महिलाओं को उद्यमिता का मंच दिया। राज्यपाल पटेल ने तीन दिनों के भीतर 22 हजार किलो से ज्यादा ऑर्गेनिक वेस्ट से खाद तैयार करने, किसी भी रूप में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने पर सुधीर दांडेकर, राजेश शाह और जयंत लोखंडे का विशेष रूप से सम्मान भी किया। कैलेंडर का भी विमोचन किया। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख