Hanuman Chalisa
✕

मध्य प्रदेश में कई अधिकारी इधर से उधर

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (08:18 IST)
Transfer of IAS officers in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश शासन ने गुरुवार को कई अधिकारियों के तबादले के निर्देश जारी किए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तरुण राठी और रुचिका चौहान की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। 
 
शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संचालक, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) तरुण राठी को संयुक्त मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी, पदेन अपर सचिव, मप्र शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) बनाया गया है, जबकि आईएएस रुचिका चौहान अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। वे अब तक संयुक्त मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्य देख रही थीं। 
 
इसी तरह आईएएस संदीप केरकेट्‍टा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, भोपाल विकास प्राधिकरण को उपसचिव बनाया गया है। किरोड़ी लाल मीणा संचालक, राज्य कंप्यूटर सिक्यूरिटी इंसीडेंट्‍स रिस्पॉन्स टीम को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के रूप में पदस्थ किया गया है। परीक्षित संजय राव झाड़े मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सतना को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। 
 
आईएएस सिबी चक्रवर्ती को प्रबंधक संचालक, मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि. का अतिरिक्त प्रभार तथा आईएएस अंशुल गुप्ता को संचालक राज्य कंप्यूटर सिक्यूरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम और एसडब्ल्यूएएन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस विनोद कुमार को अपर मुख्‍य सचिव, मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
Edited by: Vrijenda Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

अगला लेख