dharma sangrah
✕

शिव के राज में भोपाल का नाम हो भोजपाल, गायक मनोज मुंतशिर की मांग, नई संसद का विरोध करने वालों को बताया आसुरी शक्तियां

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2023 (12:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी भोपाल का नाम बदलने की मांग फिर उठी है। राजधानी भोपाल के गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे मशूहर गायक और लेकर मनोज मुंतशिर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की मांग की।

मनोज मुंतिशर ने कहा कि राजा भोज की नगरी का नाम भोपाल होना दोस्त मोहम्मद जैसे क्रूर शासक और हमीदुल्लाह जैसे आतंकी नवाब का बोध कराता है, इसीलिए इसका नाम बदलना चाहिए। मनोज मुंतशिर ने कहा कि ये दोस्त मोहम्मद जैसे लुटेरे और नवाब हमीदुल्लाह जैसे आतंकी का नगर नहीं है। ये राजा भोज का नगर है। राजा भोज शिव के उपासक थे और आज भी मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। ऐसे में अभी शिव के राज में भोपाल का नाम भोज पाल नहीं होगा तो कब होगा। ये मेरी नहीं मेरे भोपाल के साथियों की मांग है।

इसके साथ मनोज मुंतिशर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुलामी के प्रतीक गिरा दिए। इस्लामनगर फिर से जगदीशपुर हो गया। नसरूल्लागंज फिर से भैरूंदा और हबीबगंज  रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति हो गया। 

भोपाल गौरव दिवस के कार्यक्रम में गीतकार मनोज मुंतिशर ने पिछले दिनों संसद के उद्घाटन कार्यक्रम का विपक्षी दलों के बहिष्कार पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद वास्तु के हिसाब से बनवाई है। वास्तु के हिसाब से इस संसद के बनने का फायदा यह हुआ कि पहले दिन ही आसुरी शक्तियां इससे बाहर हो गई।

भोपाल का नाम बदलने की पहले भी हो चुकी है मांग-राजधानी भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग पहले भी हो चुकी है। भोपाल में प्रवचन करने आए रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग की थी। भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग करते हुए रामभद्रचार्य ने कहा था  कि जब तक भोपाल का नाम भोजपाल नहीं होगा वहीं भोपाल में कथा करने नहीं आएंगे।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख