dharma sangrah
✕

शेर के बाड़े में कूदा, आधे घंटे तक सात शेरों के बीच रहा, मचाया उत्पात (वीडियो)

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (11:29 IST)
इंदौर। इंदौर के प्राणी संग्रहालय में हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक शेर के बाड़े में कूद गया। युवक शेर के बाड़े में कूदने के बाद करीब आधे घंटे तक वहां टहलता रहा और यह पूरी घटना चिड़ियाघर के कैंटिन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
 
इस दौरान वह वहां लगे मचान पर भी चढ़ गया। वह मचान से पत्थर फेंककर शेरों को आवाज लगा रहा था। इस दौरान उसने पटाखा भी फोड़ा। यह वही मचान है जिस पर शेर अकसर आराम करते हैं। वहां घूमने गए लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो लोगों को लगा कि वो चिड़ियाघर का कर्मचारी है। लेकिन बाद में वो काफी देर तक बाड़े में ही रहा। 
 
जब चिड़ियाघर के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे बाड़े के बाहर निकाला। कर्मचारियों के मुताबिक युवक नशे में था और सही तरीके से बात भी नहीं कर पा रहा था। वो मानसिक रुप से बीमार भी नजर आया।
 
फिलहाल युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस घटना से एक बार फिर चिड़ियाघर की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख