Hanuman Chalisa
✕

युवक ने कुल्हाड़ी से मामा का सिर काटा, सता रहा था जादू टोने का डर

Updated: शनिवार, 14 मई 2022 (14:59 IST)
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में काले जादू के संदेह में एक युवक ने अपने 60 वर्षीय मामा का सिट काट दिया और फिर कटा हुआ सिर तथा कुल्हाड़ी हाथ में लेकर पुलिस थाने की ओर चल दिया, लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया।
 
उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर जमोड़ी थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव में हुई। आरोपी युवक (26) को संदेह था कि उसका मामा उस पर जादू टोना कर उसके और परिवार के लिए समस्या पैदा कर रहा है।
 
जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि आरोपी लाल बहादुर गौड़ शुक्रवार को अपने मामा मकसूदन गौड़ के घर गया और जादू टोना की बात पर दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद युवक ने कुल्हाड़ी से मामा पर हमला कर दिया।
 
उन्होंने कहा किहमला इतना तीव्र था कि मकसूदन का सिर धड़ से अलग हो गया।’’ मिश्रा ने बताया कि हत्या के बाद युवक हाथ में कटा सिर और कुल्हाड़ी लेकर थाने की ओर चल दिया लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बीच रास्ते में ही पकड़ लिया।
 
अधिकारी ने आरोपी के हवाले से कहा कि उसके मामा जादू टोने के जरिए उसके लिए परेशानी पैदा कर रहे थे और उसने कई दफा उससे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था लेकिन उसका मामा मानने के लिए तैयार नहीं था।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपने मामा के घर पहुंचा तो दोनों में इस बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। मिश्रा ने कहा कि युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।
 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख