dharma sangrah
✕

इंदौर के प्राणी उद्यान में नर किंग कोबरा छोड़ा गया

Updated: मंगलवार, 20 मई 2025 (12:40 IST)
Chief Minister Mohan Yadav: मध्यप्रदेश राज्य मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक में शामिल होने इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार सुबह कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर नर किंग कोबरा को सर्प उद्यान में छोड़ने की औपचारिकता पूर्ण की।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्नाटक के 'पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क' से लाए गए किंग कोबरा (मेल) को प्रतीक स्वरूप स्नैक पार्क (सर्प उद्यान) में छोड़ा। इंदौर किंग कोबरा का प्राकृतिक आवास नहीं माना जाता है, लेकिन चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से किंग कोबरा (मेल) के लिए आवास बनाया गया है।
 
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बेहतर इको-सिस्टम के लिए सर्प संरक्षण के लिए किंग कोबरा की ब्रीडिंग के लिए चिड़ियाघर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अभी तक प्राणी संग्रहालय में मादा किंग कोबरा थी, अब नर किंग कोबरा के आने से प्राकृतिक रूप से ब्रीडिंग होने की संभावना है, जो इको सिस्टम के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने किंग कोबरा का विशेष आवास बनाए जाने पर उद्यान प्रबंधन की सराहना की।
दुनिया का सबसे लंबा विषैला सर्प : वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि किंग कोबरा अपनी लंबाई, जहर और अनोखे व्यवहार के लिए जाना जाता है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सर्प माना जाता है, जिसकी लंबाई 18 फुट तक हो सकती है। किंग कोबरा को सबसे बुद्धिमान सांपों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह परिस्थितियों के अनुसार अपने शिकार करने की रणनीति बदलता है। मादा किंग कोबरा अन्य सांपों से अलग होती हैं, क्योंकि वे घोंसला बनाकर अंडों को सेती है। किंग कोबरा जैव विविधता और ईको सिस्टम के लिए लाभदायक होते हैं और किसानों के मित्र कहे जाते हैं।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राणी संग्रहालय में स्थित पक्षी उद्यान का भी भ्रमण किया। मुख्यमंत्री पक्षियों की विविधता और विभिन्न प्रजातियों को देख कर अभिभूत हो गए। उन्होंने पक्षियों को स्वयं अपने हाथ से दाना खिलाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिड़ियाघर के भ्रमण के दौरान शुतुरमुर्ग, पॉकेट मंकी और अन्य प्राणियों को निहारा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख