ramcharitmanas
✕

नईदुनिया के आधार स्तंभ रहे महेन्द्र सेठिया का निधन

Updated: गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (20:14 IST)
इंदौर। नईदुनिया के आधार स्तम्भ रहे श्री महेन्द्र‍ सेठिया का 73 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। सेठिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पिताजी स्वर्गीय श्री बसंतीलाल सेठिया नईदुनिया के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। अंतिम यात्रा उनके निवास से शुक्रवार 19 अगस्त को सुबह 9 बजे निकलेगी। रीजनल पार्क मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होगा।
 
महेन्द्र सेठिया के परिवार में पुत्र विनीत सेठिया, पुत्री सुश्री मेहा, पत्नी श्रीमती विजया सेठिया और भाई प्रेम सेठिया हैं। स्व. सेठिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे हैं। उनका शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान रहा है। 
 
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्‍वीट कर कहा- मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी और दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया के आधार स्तंभ रहे श्री महेन्द्र सेठिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!
 
पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने ट्‍वीट के माध्यम से अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि नईदुनिया के आधार स्तंभों में से एक रहे, वरिष्ठ पत्रकार व खेल प्रशासक श्री महेन्द्र सेठिया के निधन का समाचार बेहद दुखद है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनो को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख