shradh paksha
✕

सड़क दुर्घटना में अग्निबाण के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र बापना का निधन

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (22:10 IST)
इंदौर। तीन दशक से ज्यादा समय तक दिन-रात इंदौर की हर नब्ज पर हाथ रखने वाले दैनिक सांध्य समाचार पत्र 'अग्निबाण' के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र बापना का सोमवार को पीपल्याहाना चौराहे पर शाम 7 से 8 बजे के बीच हुई सड़क दुर्घटना में दु:खद निधन हो गया। वे अपनी एक्टिवा गाड़ी पर सवार थे।
 
श्री नाकोडा भैरवजी के परम भक्त महेन्द्र बापना अपनी जुझारू और बेबाक लेखनी के कारण शहर की अखबार बिरादरी में हमेशा चर्चा में रहते थे। उन्होंने अपने अखबार को ऊंचाइयों पर ले जाने में काफी मेहनत की। 
 
बापना बाल अवस्था में साइकल पर अखबार बांटा करते थे। बाद में वे 'अपनी दुनिया' अखबार से जुड़े और फिर सांध्य समाचार पत्र 'अग्निबाण' से। देर शाम जैसे ही इंदौर में उनके निधन का समाचार फैला, पत्रकार जगत शोक में डूब गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अब वे हमारे बीच नहीं रहे। उनकी अंतिम यात्रा 12 फरवरी को प्रात: 11 बजे उनके निज निवास 18, समृद्धि पार्क (स्कीम नंबर 140) गेट नंबर 1 से निकलकर रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख