ganesh chaturthi

COVID19 : मध्‍यप्रदेश में बढ़ा संकट, महाराष्ट्र ने रोकी ऑक्सीजन की सप्‍लाई

Updated: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (11:17 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक ओर जब कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच ऑक्‍सीजन की मांग भी अत्‍यधिक है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने इसकी आपूर्ति रोक कर प्रदेश को और भी ज्‍यादा मुश्किल में डाल दिया है। इस आदेश के बाद नेताओं ने शासन स्‍तर पर वार्ता शुरू कर दी है।

खबरों के मुताबिक, प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र से ऑक्सीजन की सप्लाई रोक देने के कारण प्रदेश में ऑक्सीजन की नई समस्‍या खड़ी हो गई है, क्‍योंकि यहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है। इस बीच प्रदेश में देवास, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी समेत कई जिलों में ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदेश के जबलपुर समेत तकरीबन 15 जिलों में महाराष्ट्र से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। फिलहाल मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की मांग छत्तीसगढ़ और गुजरात से पूरी हो रही है। प्रदेश में महाराष्ट्र के प्लांटों से रोजाना करीब 130 टन ऑक्सीजन मिलती है। प्रदेश में अगस्त महीने में हर दिन 90 टन ऑक्सीजन की डिमांड रही है। राज्य सरकार ने तय किया है कि महाराष्ट्र के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। यदि आवश्यक हुआ तो हाईकोर्ट जाने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। वहीं चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह निर्णय देश की संघीय व्यवस्था के खिलाफ है। हालांकि इस संबंध में केंद्र को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
गौरतलब है महाराष्ट्र के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप व्यास ने बीते सोमवार को आदेश जारी किया कि राज्य के प्लांट में बनने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति सिर्फ महाराष्ट्र में होगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख