ramcharitmanas
✕

महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में दर्शनार्थियों की संख्या नियंत्रित, सवारी मार्ग बदले गए

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (16:33 IST)
इंदौर। कोविड-19 के प्रकोप के कारण इस बार श्रावण माह के पहले सोमवार को मध्यप्रदेश के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में धार्मिक नजारा बदला दिखाई दिया। भगवान शिव के दोनों पवित्र मंदिरों में महामारी से बचाव के उपाय अपनाते हुए श्रद्धालुओं को नियंत्रित संख्या में दर्शन की मंजूरी दी गई।
 
राज्य के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में सोमवार को अलग-अलग समय पर करीब 9,000 लोगों को दर्शन की अनुमति दी गई। इन श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया था।
ALSO READ: महाकालेश्वर सवारी 2020 : मंदिर में आने के बाद राजा रूप महाकालेश्वर देव कहां जाते हैं
अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर सावन के पहले सोमवार को करीब 1 लाख लोग महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कोविड-19 से बचाव के लिए श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित की गई है। इस बीच खंडवा जिले स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी प्रशासन ने कोविड-19 से बचाव के लिए श्रावण माह के पहले सोमवार को विशेष इंतजाम किए थे।
ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व खंडवा जिले की अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ममता खेड़े ने बताया कि नर्मदा नदी के तट पर स्थित भगवान शिव के इस ज्योतिर्लिंग में दर्शन के लिए वेबसाइट और ऐप सरीखे ऑनलाइन माध्यमों से श्रद्धालुओं को अलग-अलग समय पर नियंत्रित संख्या में अनुमति दी गई,हालांकि उन्हें मंदिर के गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं थी।
ALSO READ: श्रावण मास 2020 : राजा महाकालेश्वर की भव्य पालकी और उज्जैन के आम परिवार का दृश्य
उन्होंने बताया कि श्रावण सोमवार पर भीड़ रोकने के लिए हमने ओंकारेश्वर के नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान पर रोक लगा दी। इस धार्मिक नगरी में कावड़ियों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई। कोविड-19 के प्रकोप के कारण प्रशासन को उज्जैन और ओंकारेश्वर में भगवान शिव की 'सवारी' (पारंपरिक शोभायात्रा) के रास्ते भी बदलने पड़े हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि श्रावण माह के पहले सोमवार को दोनों धार्मिक नगरियों में भगवान शिव की 'सवारी' के पारम्परिक मार्ग को छोटा करते हुए बेहद सीमित संख्या में लोगों को इसमें शामिल होने की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि हर साल इन शोभायात्राओं में हजारों शिवभक्त उमड़ते हैं, लेकिन इस बार कोविड-19 के प्रकोप के कारण इनमें आम श्रद्धालुओं के शामिल होने पर रोक थी। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

अगला लेख