Hanuman Chalisa
✕

महाकाल मंदिर को मिलेगा अलग पुलिस थाना, आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 400 होमगार्ड

Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (07:33 IST)
Ujjain mahakal news : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के लिए एक अलग पुलिस थाने की स्थापना की सोमवार को घोषणा की।
 
यह फैसला मंदिर परिसर के लिए प्रस्तावित बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के रूप में लिया गया है, जिसमें निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौजूदा अनुशासन संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए 400 होमगार्ड की तैनाती भी शामिल है।
 
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में नव-स्थापित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग निदेशालय के उद्घाटन भाषण में बेहतर प्रबंधन और अनुशासन का आह्वान भी किया। उन्होंने उज्जैन शहर में एक और पुलिस थाना स्थापित करने की योजना का भी खुलासा किया।
 
उन्होंने कहा कि 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुम्भ मेला महोत्सव के लिए इस वर्ष के बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
 
यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण द्वारा अपनाए गए मार्गों का पता लगाया जाएगा और उन्हें एक व्यापक धार्मिक विरासत परियोजना में एकीकृत किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रबंधन के लिए पृथक पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए 400 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे, क्योंकि निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ अनुशासन और अन्य मुद्दों सहित कई समस्याएं हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख