Hanuman Chalisa

एमपी विधानसभा में गूंजा किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा, विपक्ष का वॉकआउट, जमकर हुई नारेबाजी

Updated: मंगलवार, 9 जुलाई 2019 (15:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन किसानों की कर्जमाफी पर जमकर हंगामा हुआ। सदन में शून्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा उठाया।
 
शिवराज ने इस मुद्दे पर सदन में स्थगन प्रस्ताव के जरिए अविलंब चर्चा की मांग की जिसको आसंदी ने नकार दिया। इसके बाद विपक्ष ने आसंदी पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन के बाहर विपक्ष विधायकों ने जमकर नारेबाजी की।
 
मीडिया से बातचीत में शिवराजसिंह ने कहा कि सरकार बने 7 महीने हो गए हैं, लेकिन अब तक कर्ज़ माफ नहीं हुआ। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है, शिवराज ने सरकार की कर्जमाफी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्जमाफी के लिए जिस राशि का प्रवाधान किया गया है वह ऊंट के मुंह मे जीरा के समान है। 
 
उन्होंने कहा कि आज किसान परेशान हो गया है। कर्ज नहीं चुकाने के चलते किसान डिफाल्टर हो गए है और बैंक उन्हें कर्ज चुकाने के लिए नोटिस दे रहे हैं और किसान आज साहूकारों से कर्जा लेने के लिए मजबूर है। सदन में जब हमने चर्चा की मांग की तो सरकार नहीं मानी इसलिए हमने वॉकआउट कर दिया।
 
शिवराज ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि किसानों की समस्या का समाधान करे अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसान कर्जमाफी पर चर्चा के लिए तैयार नहीं और पूरे मुद्दे पर टालमटोल कर रही है, ऐसे में जब प्रदेश में बारिश विलंब से हुई है।
 
ऐसे में किसानों को जो सहायता मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में डर इस बात का है कि इस बार किसान बोवनी भी नहीं कर पाएगा या नहीं। उन्होंने किसानों के मुद्दों पर सरकार को पूरी तरह असफल बताया।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख