shradh paksha
✕

सिंधिया समर्थक मंत्रियों को मिलेंगे बड़े विभाग,सूत्रों के हवाले से खबर,शिवराज की शाह,नड्डा से मुलाकात के बाद तय हुए विभाग !

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (13:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा आज रात तक होने की संभावना है। रविवार को दिल्ली गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। माना जा रहा हैं कि केंद्रीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की इस मुलाकात में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर हुई है।
 
सूत्र बताते हैं कि विभागों के बंटवारे में भी सिंधिया समर्थकों को बड़े विभाग मिलना अब करीब-करीब तय हो चुका है। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार में भी सिंधिया समर्थकों का दबदबा देने को मिला था। आज शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वापस भोपाल लौट रहे है उसके बाद आज देर शाम तक मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की संभावना है। मंत्रियों के विभागाों के बंटवारे का एलान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर सकते है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में विभागों के बंटवारे पर फंसा पेंच,सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने ठोंकी बड़े विभागों की दावेदारी !
लंबे इंतजार के बाद 2 जुलाई को हुए शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के चार दिन बाद भी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं होना यह बताता है कि सियासी समीकरण उलझे हुए है। वहीं सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर कोई खींचतान नहीं है, विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। भाजपा में विभागों के बंटवारे से  पहले सबसे चर्चा करने की परंपरा है और सबसे चर्चा कर ही तय होता है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सबको साथ लेकर चर्चा करने की पंरपरा है।  
ALSO READ: शिव‘राज’ में सिंधिया की ‘सरकार’, बोले ‘महाराज’ टाइगर अभी जिंदा है !
वहीं विभागों के बंटवारा नहीं होने से कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने कहा अब मध्यप्रदेश भाजपा में सब कुछ दिल्ली से तय होता है, इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बार-बार दिल्ली जा रहे है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

नाना पाटेकर के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, कहा- भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति

'तिरंगे के लिए समर्पित था जीवन': नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- वे परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

अगला लेख