Hanuman Chalisa
✕

बकरीद पर लॉकडाउन पर सियासी घमासान,अब नरोत्तम ने दिग्विजय को दी चुनौती

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (12:42 IST)
भोपाल। भोपाल में बकरीद पर लॉकडाउन को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। लॉकडाउन को लेकर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने को लेकर अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर उद्देश्य पवित्र है, इसमें कोई राजनीतिक लाभ नहीं है। अगर दिग्विजय सिंह गारंटी ले लें कि वह कोरोना को रोक देंगे तो हम लॉकडाउन को हटा लेंगे। उन्हें कुछ करना नहीं है,कमरे से निकलना नहीं,सिर्फ ट्वीटर के हिसाब से राजनीति करनी है।  
ALSO READ: आज रात 8 बजे से भोपाल 10 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन,10 प्वाइंट में समझें पूरी गाइडलाइंस
राखी और ईद पर भोपाल में लॉकडाउन में छूट देने के दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह खबरों में बने रहने के लिए ऐसी बातें बोलते है। वहीं कांग्रेस  के इस आरोप पर कि लॉकडाउन को लेकर धर्मगुरुओं से कोई बात नहीं की गई, इस  पर गृहमंत्री ने कहा कि उनकी  खुद आरिफ मसूद और शहर काजी  से बात हुई है, लॉकडाउन पूरी तरह सफल हो इसके लिए जिससे जरूरत होगी बात करेंगे,इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

दिग्विजय ने उठाए थे सवाल – इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार पर लॉकडाउन से छूट देने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ईद पर कुर्बानी के लिए और रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई बहन से मिलने के लिए भोपाल शहर में लॉकडाउन में छूट दी जानी चाहिए। 
ALSO READ: बकरीद पर कुर्बानी के समर्थन में आए दिग्विजय सिंह,लॉकडाउन में छूट देने की मांग
गौरतलब है कि राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सरकार ने आज रात 8 बजे से 10 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया है, लॉकडाउन के दौरान ही बकरीद और राखी के त्योहार भी पड़ रहे है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अहमदाबाद में GCCI की वार्षिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योगपतियों से की मुलाकात

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

अगला लेख